फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित कार पलटी, महिला सहित पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। ओवरटेक करते समय किसी वाहन ने शनिवार को कार में टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर खंदक में जाकर पलट गई। इसमें महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार की शाम गुजरात से गोरखपुर जा रही कार ओवरटेक करते समय किसी वाहन ने कार में टक्कर मार दी जिससे कार अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। इसमें गोरखपुर निवासी महिला रीतू वरनाल (38) व चालक विपिन (44) गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि आर्यन (8) अमित (6) व गुलशन (7) भी चुटहिल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से उरई अस्पताल भेजा। वहीं महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
40 मिनट देरी से पहुंची एंबुलेंस, तड़पते रहे घायल
आटा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कई बार एंबुलेंस के लिए फोन किया मगर एंबुलेंस घटना के 40 मिनट देर से पहुंची जिससे घायल सड़क पर ही तड़पते रहे।
खड्ड में पलटी जीप
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के देवकली निवासी हरेंद्र (22) शनिवार को बाइक से खेत से घर लौट रहा था। तभी गांव के पास जीप चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे हरेंद्र घायल हो गया। अनियंत्रित हुई जीप खड्ड में पलट गई। वहीं जीप चालक मौके से भाग गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें