जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किमी संख्या 188 पर घने कोहरे के चलते अनियंत्रित कार पलट गई।
हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
झांसी जिले के चिरगांव निवासी रूपेश अपनी कार से अगम, दीपू व अंजुला के साथ इटावा की ओर जा रहे थे। उरई से उनकी कार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर आ गई।
सुबह करीब सात बजे कार के पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी कार को ओवरटेक करते समय कट मार दिया। कार को बचाने के चक्कर में चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार पलटकर डिवाइडर से जाकर टकरा गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को कार से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।