एट में घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : ORAI
ट्रक में घुसी कार, एक की मौत, चार घायल
एट के ओवरब्रिज के पास हाइवे पर हुआ हादसा
फोटो नम्वर-1- घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त वैगनआर कार।
एट। कानपुर झांसी हाईवे पर पिरौना ओवरब्रिज कृपाल ढाबा के समीप तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में एक की मौत और चार लोग घायल हो गए।
एट थाना क्षेत्र के पिरौना ओवर ब्रिज के पास स्थित एक ढाबा के पास शनिवार देर रात्रि के समय मुंबई से कार सवार लोग अपने घर किपरा थाना कटरा गंज जिला बस्ती जा रहे थे तभी कार चालक को झपकी लग गई और आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी गाड़ी में 5 लोग सवार थे जिसमें 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पिरौना चौकी प्रभारी शीलवंत सिंह मय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और चालक मुजीब खान पुत्र रहमान, अफरीदा पत्नी नुरूद्दीन, एक बच्ची, एक सैयदअली (60) पुत्र इमरान अली व एक घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सैय्यद अली की मौत हो गई। वृद्ध की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया।