फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कार की टक्कर से भाभी की मौत, देवर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 03 रामप्यारी की फाइल फोटो
विज्ञापन

कार की टक्कर से भाभी की मौत, देवर घायल
बाइक से देवर के साथ बैंक आ रही थी रामप्यारी, मेडिकल के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। देवर के साथ बाइक से बैंक आ रही महिला की कार की टक्कर से मौत हो गई, जबकि देवर की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देवर को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव निवासी रामप्यारी (55) देवर रामधनी (45) के साथ बाइक से गुरुवार को बैंक में पासबुक बनवाने के लिए उरई आ रही थी। मेडिकल काॅलेज के पास पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। रामप्यारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रामधनी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि महिला के पति गंगाराम का एक मई को निधन हो गया था। वह तीन पुत्रों के साथ गांव में रह रही थी। महिला की मौत से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें