फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डब्ल्यूएचओ के सलाहकार को लेकर जा रही कार पलटी, तीन घायल

Sat, 31 Aug 2024 04:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मंडलीय सलाहकार के साथ क्षेत्र का भ्रमण करने जा रही स्वास्थ्य कर्मियों की कार स्कूटी सवार को बचाने में खंदक में जा गिरी। जिसमें तीन स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे की है। उरई के जिला क्षय रोग अस्पताल से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मंडलीय सलाहकार डॉ एजिल अरासन (36), टीबी अस्पताल के टेक्नीशियन रविकांत भास्कर (42) व क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के जिला कार्यक्रम समन्वयक नुरुल हुदा (40) के साथ कार से रामपुरा क्षेत्र का भ्रमण करने जा रहे थे। जब उरई कार उरई जालौन मार्ग स्थित भिटारा गांव के पास पहुंची, तभी एक स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में कार बेकाबू होकर खंदक में जा गिरी। इसमें कार सवार लोग घायल हो गए। सूचना पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. डीके भिटौरिया ने अपनी कार भेजकर घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे की सूचना के बाद स्वास्थ्य कर्मियों की टीम घायलों को देखने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें