फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को अभिहित अधिकारी डाॅ. जतिन कुमार सिंह के नेत्वृत में रक्षाबंधन को लेकर अभियान चलाया। इसमें जालौन तहसील के कुठौंद में स्थित बृजवासी स्वीट्स के प्रतिष्ठान से खोया व बेसन का नमूना लिया। मिश्रा स्वीट्स एंड नमकीन के प्रतिष्ठान से बूंदी का लड्डू, ग्राम रिनिया में सुमित नारायण के प्रतिष्ठान से खोया का नमूना लिया। माधौगढ़ तहसील के ऊमरी से अंकन की दुकान से पेड़ा, सुरेश की दुकान से बर्फी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार संखवार, कन्हैयालाल यादव, महेश प्रसाद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें