फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 2.22 लाख दवा पिलाने का अभियान शुरू, डीएम ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के बूथ दिवस का शुभारंभ रविवार को डीएम राजेश कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में बने पोलियो बूथ में पांच साल तक के बच्चों को डीएम ने पोलियो की दो बूंद पिलाई। डीएम ने कहा कि पोलियो मुक्त भारत के लिए बच्चों को पोलियो की ड्राप जरूर पिलाए।
सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि अपने और अपने पड़ोस के बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलवाए। अगर पहले बच्चा पोलियो की दवा पी चुका है तो फिर उसे इस अभियान में दवा जरूर पिलवाए। इस अभियान में 2,22,054 बच्चों को दवा पिलाई जानी है। इस दौरान सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार, डॉ. सुनीता बनौधा, एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. एसडी चौधरी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया, डब्लूएचओ की एसएमओ डॉ. अन्विता मिश्रा, डॉ.एसके पाल, डॉ. संजीव प्रभाकर, संदीप गहोई, अजय महतेले, अमर सिंह ने भी दवा पिलाने में सहयोग किया।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ ने उमरारखेरा में बने बूथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय 12 बच्चों को दवा पिलाई गई। तुफैलपुरवा बूथ के निरीक्षण के समय 26 बच्चों को पोलियो दवा पिलाई जा चुकी थी। कोंच बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर स्थापित ट्रांजिट टीम व बूथ का भी निरीक्षण किया, जिसमें टीम के सभी सदस्य उपस्थिति नहीं थे।
मौजूद वैक्सीनेटर की टेलीशीट देखने पर 37 बच्चों को दवा पिलाई गई थी। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और शहरी स्वास्थ्य कोऑर्डिनेटर संजीव कुमार को निर्देशित किया कि सभी टीमों को माईक्रोप्लान की कॉपी उपलब्ध कराई जाए और टीम क्षेत्र में समय से उपस्थित हो, यह सुनिश्चित किया जाए। पोलियो बूथ दिवस पर समाजसेवी यूसुफ अंसारी व अशरफ अंसारी अपने मोहल्ले के बच्चों को दवा पिलाने पहुंचे।
विज्ञापन



रामपुरा। सीएचसी रामपुरा में बने बूथ पर चेयरमैन गायत्री वर्मा ने फीता काटकर पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। डॉ. प्रदीप राजपूत ने बताया कि रविवार को 1,450 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जानी हैं। क्षेत्र में 96 बूथ व तीन ट्राइजेन बूथ टोटल 96 बूथ बनाकर पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। प्रत्येक बूथ पर तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इस दौरान डॉ. अरुण जादौन, देवेंद्र सचान, शिवकुमार, मगन वर्मा व अंकुर मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें