फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जिला जजी में लगा शिविर, 13 अधिवक्ताओं ने किया रक्तदान

Tue, 28 Feb 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला न्यायालय के अधिवक्ता भवन में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 13 अधिवक्ताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

जिला बारसंघ अध्यक्ष उदय शंकर द्विवेदी, जिला महासचिव उपेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में विश्वदीप राव, मगलेश, गोविंद सिंह, सोनू कुमार, विनीत यादव, सोबरन कुशवाहा, आलोक दीक्षित, नजीर खान, अरविंद सिंह, पुष्पराज, अंबिका चरण चतुर्वेदी, भरत रमनानी, सुरेंद्र सिंह समेत 13 अधिवक्ताओं ने रक्तदान किया। बार संघ अध्यक्ष ने कहा कि रक्तदान ऐसा दान है जिसके लिए धन की नहीं मानसिकता की आवश्यकता होती है।
विश्वदीप राव ने कहा है कि जिंदगी में व्यक्ति को एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। विनीत यादव ने कहा कि रक्तदान में आपातकाल में लोगों को नया जीवन प्रदान करता है। सोबरन कुशवाहा ने कहा कि रक्तदान करने के लिए युवा वर्ग को विशेष रूप से आगे आना चाहिए। भरत रमनानी ने कहा कि रक्तदान देने से मनुष्य की अलग पहचान बनने के साथ साथ मानसिक शांति मिलती है। मगलेश ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में खून की गति तेजी से बढ़ती है और शरीर भी ठीक रहता है।
विज्ञापन



विधिक प्राधिकरण की सचिव ने किया जेल का निरीक्षण
उरई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेनू यादव ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरकों एवं लीगल एंड क्लीनिक कार्यालय का भी निरीक्षण किया। पैरा लीगल वालेंटियर्स से कामकाज के संबंध में पूछताछ की। बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं भी पूंछी और जिला कारागार प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बंदियों को कानूनी जानकारी भी दी। उन्होंने लोक अदालतों के लाभ एवं सूचना अधिकार अधिनियम के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कारागार अधीक्षक नीरज देव, कारापाल पीएस शुक्ला, जेल चिकित्सक डॉ राहुल वर्मन, उपकारापाल तारकेश्वर सिंह, पूनम तिवारी, मिथलेश शुक्ला, प्रतापभान, पंकज, राजेश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें