उरई। ट्रैक पार करते समय कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस जांच में जुटी है।
झांसी जिले के पूंछ निवासी रामनरेश (46) कपड़ा व्यापारी था, जो मेरठ में कपड़े का काम करता था। पिछले कुछ समय से वह अपने घर मोंठ में था और यहां रहकर वह अपने मकान का निर्माण करवा रहा था। परिजनों ने बताया कि बुधवार देर शाम को किसी काम से घर से निकला हुआ था। इस दौरान वह झांसी-कानपुर रेल मार्ग स्थित पूंछ रेलवे स्टेशन के पास गुजर रहा था और तभी वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उसके बेटे गगन ने बताया कि ट्रैक पार करते समय पिता की मौत हुई है। व्यापारी की मौत से पत्नी मीरा देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।