कोंच। मायके जा रही एक महिला से रास्ते में बस में सफर के दौरान 31 हजार रुपये की टप्पेबाजी हो गई। महिला की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना डकोर निवासी जूली देवी राठौर मंगलवार को दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ मायके ग्राम क्योलारी थाना रेंढर जाने के लिए बस में सफर कर रही थी। उरई से कोंच आते समय रास्ते में टप्पेबाजों ने महिला के पर्स से 31 हजार की नकदी पार कर दी। महिला ने कोंच आकर मारकंडेश्वर तिराहे पर देखा तो पर्स से पैसा गायब मिला। सूचना पर कोतवाल बलिराज शाही, सागर चौकी इंचार्ज संजीव दीक्षित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। (संवाद)