फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बस में आई खराबी, यात्रियों का हंगामा

Sat, 17 Feb 2024 03:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/आटा। देर रात एक बार फिर उरई डिपो की बस खराब हो गई। बस की खराबी आधा घंटे तक सही नहीं की जा सकी तो इस पर यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन




गुरुवार की रात करीब आठ बजे उरई डिपो की बस हमीरपुर से आटा होते हुए उरई जा रही थी। इसी दौरान आटा रेलवे फाटक पर बस खड़ी हो गई, स्टार्ट नहीं हुई। यात्रियों ने जानकारी ली तो ड्राइवर ने गेयर बक्सा खराब होने की बात कहकर यात्रियों से दूसरी बस से जाने के लिए कहा। इस पर यात्रियों की चालक और परिचालक की बहस शुरू हो गई। बहस नोकझोंक तक पहुंच गई। ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर के अधिकारियों को जानकारी दी। यात्रियों ने बस खराब होने पर टिकट के पैसे वापस मांगे। इंकार पर यात्री हंगामा करने लगे। विरोध और हंगामा बढ़ता देख परिचालक ने कुछ यात्रियों को टिकट के पैसे लौटा दिए।
विज्ञापन








तीन बसें गुजरीं, कोई नहीं रुकी, एक घंटे बाद मिली दूसरी बस



-बस खराब होने पर यात्री नीचे उतर गए। दूसरी बस का इंतजार करने लगे, लेकिन उन्हें काफी दुश्वारियां हुईं। तीन बसें उस रूट से गुजरीं, लेकिन नहीं रुकीं। एक घंटे तक उन्हें इसी तरह परेशान होना पड़ा और नौ बजे के बाद एक बस जब रुकी तो यात्रियों ने राहत की सांस ली। यात्री संतोष कुमार पांडे, साहिल खान राजेश शर्मा सुनीता देवी, कृष्ण कुमार, राम सजीवन, जगदेव प्रसाद, संजय यादव ने बताया कि बस खराब होने से समय बर्बाद हुआ। इसके बाद पैसे देने में भी परिचालक आनाकानी कर रहे थे। बस खराबी की जानकारी अधिकारियों को देकर दूसरी बस की व्यवस्था कराना उनकी जिम्मेदारी होती है। लेकिन, ऐसा नहीं किया और सभी को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें