फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरारे में संजय सिंह बताएंगे बुंदेलखंड में कैसे बचाया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अफ्रीकी देश जिम्बॉवे की राजधानी हरारे में परमार्थ समाजसेवी संस्थान के सचिव डॉ. संजय सिंह और विानी बताएंगे कि उन्होंने बुंदेलखंड में पानी का कैसे संरक्षण किया। हरारे में 11 से 18 सितंबर तक पेयजल और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह कार्यशाला भारत, पाकिस्तान, जिम्बॉवे और सिएरा लियॉन की सहभागिता से बीएमजेड (आर्थिक सहयोग और विकास के लिए संघीय मंत्रालय) जर्मनी ने एक वैश्विक कार्यक्रम के तहत आयोजित की है। दुनिया की लगभग चालीस फीसदी आबादी पानी की कमी से जूझ रही है।
एशियाई और अफ्रीकी देशों सहित विकासशील देशों में वाश (पेयजल एवं स्वच्छता) की स्थिति गंभीर है। पेयजल समस्या पर सामान्य रणनीति और कार्ययोजना विकसित करने के लिए परमार्थ से डॉ. संजय सिंह और शिवानी कार्यशाला में भारतीय प्रतिनिधि मंडल के तौर पर भाग लेंगे।
विज्ञापन

परमार्थ संस्था ने विशेष तौर पर पेयजल और स्वच्छता के क्षेत्र में समुदाय के सहयोग से मॉडल निर्मित किए हैं। इन मॉडलों और बुंदेलखंड में किए गए कार्यों को वैश्विक पटल पर डॉ. संजय सिंह साझा करेंगे। इस कार्ययोजना में वर्ष 2030 तक सभी लोगों के लिए स्वच्छ और स्थिर जल आपूर्ति, प्रभावी जल स्वच्छता सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करना है।
डॉ. संजय सिंह जापान, फ्रांस, चीन, दक्षिण कोरिया, नोर्वे सहित एक दर्जन से अधिक देशों की यात्रा कर चुके हैं। वह जिले के माधौगढ़ क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें