फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डॉक्टर के नाम लेकर सराफा व्यापारी के कर्मचारी को ठगा

Mon, 13 Mar 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर का नाम लेकर अज्ञात व्यक्ति ने सराफा व्यापारी के यहां से सोने का सिक्का मंगा लिया। इसके बाद सिक्का लेकर भाग गया। सराफा व्यापारी के कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव छौलापुर निवासी मुकेश कुमार नगर के बाजार बैठगंज में सराफा व्यापारी सघन माहेश्वरी के यहां काम करता है। सराफा व्यापारी के पास एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि वह नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर के यहां से बात कर रहा है। डॉक्टर को एक सोने के सिक्के की आवश्यकता है। वह डॉक्टर के क्लीनिक पर सोने का सिक्का भिजवा दे। यहीं उनका भुगतान कर दिया जाएगा। इस पर सराफा व्यापारी ने कर्मचारी मुकेश कुमार को सिक्का देकर डॉक्टर के क्लीनिक पर भेजा। क्लीनिक पहुंचने पर गेट पर ही एक व्यक्ति ने उसे रोक लिया और कहा कि वह उसे सिक्का दे दे। वह सिक्का दिखाकर अभी आ रहा है। कुछ देर बाद वह व्यक्ति बाहर आया और कहा कि सिक्का पसंद आ गया है। उन्होंने सिक्का ले लिया है। वह पर्ची लिखकर दे रहा है वह डॉक्टर के स्कूल में जाकर भुगतान ले ले। उस व्यक्ति से पर्ची लेकर मुकेश स्कूल चला गया लेकिन छुट्टी होने के चलते स्कूल में ताला पड़ा था। तब कहीं जाकर उसे अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। वापस आकर जब उसने डॉक्टर से सिक्का मंगवाने के बारे में पूछा तो बताया कि उन्होंने कोई सिक्का नहीं मंगवाया था। इसके बाद उस व्यक्ति की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू की। कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


कस्टमर केयर पर फोन लगाया, 95 हजार रुपये उड़ाए
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। मोबाइल हैक कर एक बैंक खाते से 95 हजार रुपये पार कर दिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने पर जानकारी हुई तो पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खीबाल निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनका भारतीय स्टेट बैंक व एचडीएफसी बैंक में खाता है। दोनों बैंक के खाते में एक ही मोबाइल नंबर लिंक है। बैंक बंद होने से एचडीएफसी बैंक के खाते की जानकारी के लिए उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर का नंबर गूगल से निकालकर फोन लगा दिया। बातचीत के दौरान फर्जी कस्टमर केयर के नंबर के ऑपरेटर ने उनका मोबाइल हैक कर लिया और पहली बार में 78 हजार 257 रुपये व तुरंत ही दूसरी बार में 16 हजार 743 रुपये निकाल लिए। जब उनके मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आया तो उन्हें ठगी की जानकारी हुई। उन्होंने अपने साथ हुई 95 हजार की ठगी की शिकायत बैंक की स्थानीय शाखा के साथ साइबर क्राइम ब्रांच में भी की है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें