फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने खेत में भरा पानी

विज्ञापन
खेत पर मटर की फसल भर जाने के बाद नाराजगी व्यक्त करते किसान - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। किसान के खेत में दबंगों ने जबरन पानी भर दिया, जिससे उसकी मटर की फसल नष्ट हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला धोबीपुरा निवासी किसान राजेश पुत्र टिररी ने पुलिस को तहरीर दी कि उसका 16 बीघा खेत गंधा नाला के नजदीक है। खेत में मटर की फसल बोई थी। वह परिवार सहित खेत की रखवाली करता है बुधवार रात कस्बे के ही दबंगों ने उसके खेत में जबरन पानी भर दिया। सुबह जब देखा तो पूरी फसल जलमग्न हो गई। जब उसने शिकायत की तो गांव के ही दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर दी और धमकी दी। राजेश ने बताया कि फसल के लिए उसने साहूकारों से कर्ज लिया था फसल खराब होने से परिवार के भरण पोषण की चिंता सता रही है। उन्होंने कार्रवाई के साथ व मुआवजा दिलाने की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें