फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चला बुलडोजर, ढहाए गए 60 से अधिक कब्जे

Tue, 01 Aug 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सालों से स्टेडियम के पास से लेकर मेडिकल तक अवैध रूप से ट्टटर, तिरपाल व गुमटी लगाकर कब्जा किए हुए लोगों पर पालिका का बुलडोजर गरजा। छह घंटे चले अभियान में पालिका के अधिकारियों के साथ कर्मचारियों ने 60 से अधिक अवैध कब्जे हटवाए।
विज्ञापन

सालो से लगातार स्टेडियम के पास से लेकर मेडिकल चौराह तक अवैध रूप से लोग अस्थायी दुकानें खोले थे। चौराह पर चारों तरफ गुमटी ही गुमटी दिखती थीं। कई बार पालिका ने हटाने के लिए कहा पर कब्जेदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। सोमवार सुबह सुबह सात बजे पालिका ने सभी कब्जेदारों से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था। उसके बाद दोपहर 12 बजे से शाम के छह बजे तक अभियान चलाया गया। रामेश्वर चौराहा से लेकर मेडिकल कॉलेज तक 60 से अधिक दुकानों को हटाया गया। जो गुमटी बनाकर सब्जी, चाय की दुकानें बनाएं थे। टीएस गणेश प्रसाद ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद अभियान चलाया गया। गुमटी वालों से बार-बार हटाने के लिए कहा जा रहा था। उसके बाद भी उन्हें नहीं सुनीं। करीब 60 दुकानें टट्टर लगा कर बनी थी। सभी को एक जेसीबी, एक दर्जन कर्मचारियों की मदद से हटाया गया। छह घंटे में अतिक्रमण हट पाया। आगे भी अभियान चलता रहेगा। अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें