फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खेत पर जा रहे युवक पर भाइयों ने किया कुल्हाड़ी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। नदीगांव के ग्राम सर्र में गुरुवार को दो भाइयों ने मिलकर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की शाम करीब चार बजे वह अपने खेत पर जा रहा था। तभी गांव के माताप्रसाद और उसके भाई पर्वत ने रोक लिया। गालीगलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर दोनों भाइयों ने लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर दोनों भाई मौके से भाग गए। उक्त घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी माताप्रसाद और पर्वत के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया है। घटना के कुछ समय बाद ही पुलिस ने माताप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। पर्वत की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें