फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्रेम संबधों के चलते भाई व पत्नी ने ही की थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। चौपरा में युवक की हत्या उसी की पत्नी ने अपने देवर संग मिलकर की थी। महिला के अपने देवर से अवैध संबंध थे और पति इसका विरोध करता था। गुरुवार को पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, देवर फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए एसपी रवि कुमार ने बताया कि नदीगांव कस्बा के चौपरा में 10 दिसंबर की रात राजेंद्र उर्फ चैनू की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। घर के पीछे उसका शव पड़ा मिला था। पत्नी रूबी ने तब बयान दिया था, कि खाना खाते समय पति के मोबाइल पर किसी का फोन आया था। इसके बाद वह घर से चला गया था। देर रात उसका शव घर के पीछे पड़ा मिला था।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की तो राजेंद्र के मोबाइल के सीडीआर में किसी से बात होने की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, पत्नी के बार-बार बयान बदलने से पुलिस को उस पर शक हो गया। पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद गुरुवार की सुबह पुलिस ने रूबी को गिरफ्तार कर लिया। उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन

रूबी ने बताया कि देवर नरेश के साथ उसके प्रेम संबंध थे। पति को जब इसकी भनक लग लगी तो आए दिन उससे विवाद होने लगा था। घटना वाली रात भी झगड़े के बाद देवर नरेश के साथ मिलकर रस्सी से राजेंद्र का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को लेजाकर घर के बाहर फेंक दिया। किसी को शक न हो इसे लेकर राजेंद्र की हत्या की फर्जी कहानी रची। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही हत्यारोपी भाई को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें