फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भी रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन

स्थानीय गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक कैप्टन मास्टर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं को लेकर कैप्टन महेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों की पेंशन को लेकर काफी समस्या आती है। इसलिए पेंशन की समस्या को लेकर हल निकाला जाएगा। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से वार्ता भी की जाएगी।
इसके अलावा गन लाइसेंस के रिन्यूवल को लेकर भी समस्या आ रही है। इसके लिए एक निर्धारित प्रक्रिया के लिए पूर्व सैनिक जिलाधिकारी से भेंट करेंगे। कैप्टन गंगाराम पाल ने कहा कि परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव होना है। चुनाव को लेकर जो भी उम्मीदवार हैं वह अपना प्रस्ताव भेजें। परिषद की अगली बैठक में अध्यक्ष पद के चुनाव की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा पूर्व सैनिकों की अन्य समस्याओं और उनके समाधान को लेकर रूपरेखा बनाई गई। इस मौके पर सूबेदार मेजर आशाराम दोहरे, अमर सिंह, सूबेदार रूपराम पाल, शिवसिंह, हरदत्त सिंह भदौरिया, बाबू सिंह, वीर सिंह, बलराम पाल, हवलदार नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें