फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे एसडीएम के सामने भिड़े दोनों पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। नगर के महादेव मंदिर परिसर में कथित अतिक्रमण का स्थलीय निरीक्षण एसडीएम अभिषेक कुमार आईएएस ने किया। एसडीएम के सामने दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। उन्होंने दोनों पक्ष से अपने प्रपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम अभिषेक कुमार आईएएस शुक्रवार को नगर के सदर बाजार स्थित महादेव मंदिर में पहुंचे। उन्होंने पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर में कथित अतिक्रमण की शिकायत की मौके पर जांच पड़ताल की और मोहल्ले के लोगों से अतिक्रमण के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान दोनों पक्ष के लोग मौजूद रहे।
एसडीएम ने निरीक्षण के बाद दोनों पक्षों को अपने प्रपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम के जाने के बाद दोनों पक्ष के लोगों के बीच बहस भी हुई। इस पर कोतवाल जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे व और दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सदर लेखपाल जयवीर सिंह, डॉ नरेश मैहर, जय खत्री, लखनलाल दिवेदी, अनिल पुरवार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें