फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: परिषदीय विद्यालयों में नहीं मिलीं किताबें ,कैसे हो पढ़ाई

Thu, 04 Apr 2024 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। नए शिक्षा शस्त्र में विद्यार्थियों के हाथों में नई किताबें पहुंचाने की शासन की मंशा पर बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों ने पानी फेर दिया है। विद्यार्थियों के लिए शासन से किताबें तो आईं, लेकिन स्कूल तक नहीं पहुंच पाईं।
विज्ञापन

कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर पिछले कुछ वर्ष से परिषदीय विद्यालयों का शिक्षा सत्र भी 1 अप्रैल से शुरू कर दिया जाता है। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म की तरह पुस्तकें भी शासन से निशुल्क मिलती हैं। किताबों की खरीद शासन स्तर से होने के बाद जनपद को विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर आवंटित कर दी जाती हैं। नए शिक्षा शस्त्र से पहले शासन ने तो किताबें दे दी, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदारों ने आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं की।
सीन एक
नाम मात्र की बच्चों की उपस्थिति
मदारीपुर में बीआरसी बिल्डिंग में बने जूनियर विद्यालय में 26 बच्चे पंजीकृत हैं। मौके पर मात्र तीन छात्र मिले। इंचार्ज दयानंद वर्मा ने बताया कुछ बच्चे गांव में बच्चों को लेने गए हैं। किताबें नहीं मिली हैं, अभी पुरानी किताबों से ही काम चला रहे हैं। मदारीपुर के ही प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक कृष्ण कुमार शुक्ला ने बताया अभी नई पुस्तकें नहीं आई हैं बच्चों से पुरानी पुस्तक मंगवा कर पढ़ाई करवा रहे।
विज्ञापन

सीन दो

हदरूख जूनियर विद्यालय में 57 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। प्रधानाचार्य अर्चना निगम ने बताया नई पुस्तकें अभी उपलब्ध नहीं हुई हैं, जब तक नई किताबें नहीं आ जाती है तब तक बच्चों को मौखिक पढ़ाया जा रहा है। बताया कि आज दूसरा दिन है। बच्चों नें पिछली कक्षा में जो पढ़ा है उसका रिवीजन कराया जा रहा है। कुछ छात्रों की पुरानी किताबें भी मंगवाई हैं। उनसे पढ़ाई शुरू की जाएगी। स्कूल में सभी शिक्षक मौजूद मिले।
सीन तीन
भोजापुर में बने प्राथमिक विद्यालय में 39 बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चे किताबों के बिना कक्षा में बैठे मिले। किताबें न होने से उनकी पढ़ाई नहीं हो पा रही थी। छात्र अपने बैग में पिछले साल की किताबें और कॉपियां लेकर विद्यालय पहुंचे थे। इंचार्ज राहुल दुबे ने बताया अभी किताबें नहीं आई हैं, जैसे ही नई किताबें प्राप्त हो जाएगी सुचारू रूप से पढ़ाई चलने लगेगी।
वर्जन

उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए पुस्तकें नहीं आई हैं। प्राथमिक की कक्षा तीन से पांच तक की पुस्तकें आई हैं। उनको वितरित किया जा रहा है। इसी हफ्ते में सभी विद्यालयों में किताबें पहुंच जाएगी। - शैलेंद्र उत्तम, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें