उरई/राठ । बोलेरो की टक्कर से बिना हेलमेट लगाए बाइक सवार मां-बेटा सहित तीन लोग घायल हो गए। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। चिकासी के बडे़रा गांव निवासी राममिलन (23) पुत्र देवपाल ने बताया शुक्रवार सुबह पथखुरी गांव निवासी अपने मामा के घर कार्यक्रम में शामिल होने के मां अहिल्यारानी (58) व चाची हरदेवी (40) पत्नी महेश्वरी प्रसाद को लेकर जा रहा था, तभी खेड़ा सिलाजीत के पास सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। सीएचसी में डॉक्टर ने हरदेवी की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। झांसी जाते वक्त उरई के पास उनकी मौत हो गई है। थानाध्यक्ष जरिया विक्रमाजीत सिंह ने कहा तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद