एट। घर के कमरे में 22 वर्षीय युवती का शव फंदे पर लटका मिला। घटना के समय परिजन खेत पर गए थे। पुलिस जांच में जुटी है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। एट थाना क्षेत्र के जखौली गांव निवासी अशोक कुमार की बेटी शशि कला उर्फ रिंकी (26) बृहस्पतिवार को घर में अकेली थी। देर शाम परिजन घर लौटे तो उन्होंने शशि कला को कमरे में फंदे पर लटका देखा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। युवती के चाचा विजय ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। थाना प्रभारी पंकज पांडेय का कहना है कि जांच की जा रही है।