फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: इनकमिंग मशीन में ब्लास्ट, छह घंटे आपूर्ति बाधित

Fri, 04 Aug 2023 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। विद्युत उपकेंद्र खागा में गुरुवार सुबह पांच बजे इनकमिंग मशीन में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के कारण खागा नगर की बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे तक बाधित रही। करीब 11 बजे बिजली शुरू हुई, लेकिन शाम पांच बजे तक ट्रिपिंग का सिलसिला चलता रहा। इससे उपभोक्ता गर्मी में बिलबिलाते रहे। गर्मी और उमस के कारण बिजली की खपत अधिक है।
विज्ञापन

बुधवार की बारिश से लोगों को कुछ राहत तो मिली, लेकिन गुरुवार सुबह से ही तेज धूप के कारण फिर से उमस बढ़ गई। उधर, सुबह पांच बजे उपकेंद्र खागा की इनकमिंग मशीन में खराबी आने से आपूर्ति बंद हो गई। सुबह 11 बजे आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन हर आधे घंटे में ट्रिपिंग होती रही। कटौती का दौर शाम पांच बजे तक जारी रहा। जेई मुरारी दुबे ने बताया कि इनकमिंग मशीन में ब्लास्ट होने से आपूर्ति बंद हो गई थी। इसके साथ ही बरसात के कारण कस्बे में कई जगह फाल्ट आए हैं, जिसके कारण आपूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

...................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें