फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भाजपा ने नौ बागियों को पार्टी से निकाला

Sun, 30 Apr 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने नौ बागियों को पार्टी से निकालासंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। नगर निकाय चुनाव में जिले के नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्षों के खिलाफ चुनाव लड़ने व लड़ाने वाले भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी ने से निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि कोंच से विज्ञान विशारद सिरौठिया, कालपी के कार्यकर्ता बृजेंद्र सिंह, कालपी से ही निर्वतमान सभासद वैभव विश्नोई, नगर पंचायत एट से जिला पंचायत सदस्य पूनम, नगर पंचायत ऊमरी से पूर्व नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील सोनी, कदौरा नगर पंचायत से जिला मंत्री कुसुभ राठौर, कोटरा के बूथ अध्यक्ष संतोष पांचाल, रामपुरा नगर पंचायत से मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा ब्रम्हप्रकाश कढ़ोरे, नगर पंचायत नदीगांव से पिछड़ा मोर्चा के कोषाध्यक्ष संतोष सोनी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने और लड़ाने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें