जालौन। बिना बुलाए किसी के कार्यक्रम में नहीं जाना चाहिए। इससे मान-सम्मान में कमी आती है। यह बात कथावाचक राघवेंद्र महाराज ने कही।
उदोतपुरा में आयोजित भागवत कथा में महाराज ने सती चरित्र के प्रसंग को सुनाया। कहा कि भगवान शिव की बात नहीं मानने पर सती को अपमानित होना पड़ा था। कथा परीक्षित केशकांती व बुद्धसिंह ने भागवत पुराण की आरती की। कथा में दीपक सिंह चौहान, गोविंद सिंह, दीपचंद्र, दुर्गेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।
वहीं नगर के चुर्खी रोड स्थित महाविद्यालय में बुधवार से शुरू हुई भागवत कथा की कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा छोटी माता मंदिर, सब्जी मंदिर, झंडा चौराहा होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। कथा वाचक रमाकांत व्यास ने भागवत कथा का महत्व बताया।
इस दौरान डॉ. अभय कुमार, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, रमेश चंद्र, नाथूराम, रामप्रताप सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।