फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आरओ के साथ अभद्रता कर बाइक छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। बंधन बैंक के आरओ पद पर तैनात कर्मचारी ने कोतवाली क्षेत्र के कांशीरामपुर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ अभद्रता कर बाइक छीनने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आलमपुर में संचालित बंधन बैंक में आरओ पद पर तैनात कानपुर देहात के भौनतपुर निवासी अंकित कुमार ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बैंक में ग्राम कांशीरामपुर निवासी एक युवक आया। उसने कुछ दिन पहले बैंक से कर्ज लिया था। वह उसकी अदायगी भी कर चुका है। अब वह दोबारा लोन लेना चाहता है। लेकिन सिविल खराब होने की वजह से शाखा प्रबंधक और उन्होंने लोन देने से मना कर दिया। इस पर वह दबाव बनाने लगा मारपीट पर उतारू हो गया। आरोप है कि उसने बैंक के अंदर गाली गलौज करके बैंक के बाहर खड़ी उनकी बाइक को जबरदस्ती छीन ली। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। कोतवाल परमहंस तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें