फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइक सवार बदमाशों ने किसान का एक लाख रुपयों से भरा बैग उड़ाया

Tue, 24 Sep 2024 02:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। बैंक से रुपये निकालकर जा रहे किसान के साथ टप्पेबाजी हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने जब किसान चाट खा रहा था, तभी घटना को अंजाम दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के चमरसेना गांव निवासी किसान अमित कुमार (32) ने सोमवार को मटर का बीज खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक शाखा से एक लाख रुपये निकाले। उसके बाद रुपये थैले में डालकर बाइक से बाजार चले गए। चंदकुआं के पास बाइक खड़ी कर वह चाट खाने लगेे। इसी बीच एक बदमाश चुपचाप आया और पैसों से भरा थैला पार कर दिया। तभी उसका दूसरा साथी बाइक से आया और पहले वाला बदमाश उसकी बाइक पर बैठ कर भाग गया।
चाट खाने के बाद दुकानदार को पैसे देकर जब किसान पलटा तो देखा कि रुपये से भरा बैग गायब है। इस पर उसने पुलिस को जानकारी दी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय का कहना है, चोरी की घटना है, तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें