फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर

Sun, 13 Nov 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। बाइक से घर लौट रहे दो लोगों को मारुति कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के वक्त बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाई थी। इससे इनके सिर में भी चोट लगी। यहां उनका उपचार चल रहा है।   शनिवार शाम 6 बजे दिरावटी निवासी रामजीवन 30 वर्ष पुत्र मनीराम, लालजी 40 वर्ष बाइक से रिश्तेदारी से लौटकर गांव दिरावट आ रहे थे। जोल्हूपुर से हमीरपुर मार्ग पर जोल्हूपुर से पहले अज्ञात मारुति ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार रामजीवन व लालजी घायल हो गए। घटना के वक्त इन्हाेंने हेलमेट नहीं लगाया था। इससे इनके सिर मेें चोट लगी। राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल में पहुंचाया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें