फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइक सवार युवक ने महिला को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। घर के बाहर खड़ी महिला को बाइक सवार युवक ने बुधवार को तमंचे से उसकी और फायर कर दिया। जिससे गोली उसके पैर में लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से आसपास हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर महिला को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

शहर के कोंच रोड कांशीराम कालोनी निवासी राजकुमार केवट की 28 वर्षीय पत्नी आशा बुधवार शाम को अपने घर के पास खड़ी थी। तभी बाइक सवार एक युवक आया और तमंचे से आशा पर फायर कर दिया। गोली महिला की जांघ में लगी। घटना के बाद बाइक सवार युवक वहां से भाग गया। गोली की आवाज सुनकर कालोनी के लोगों में अफरा तफरी मच गई। आस-पड़ोस के लोग मौके पर आए और महिला को उठाकर जिला अस्पताल ले गए। जहां घायल महिला ने बताया कि उसका पति गुजरात में रहकर काम करता है। वहीं महिला ने गोली मारने वाले युवक की पहचान भी बताई है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। शहर कोतवाल शिवकुमार राठौर का कहना है कि महिला ने गोली मारने वाले युवक की हुलिया बताया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें