फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, पिता घायल

Tue, 01 Oct 2024 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। किसी काम से जा रहे पिता पुत्र की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां पुत्र को मृत घोषित कर पिता का इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के सरेनी निवासी देवी दयाल अपने पुत्र राजाबाबू (16) के साथ बाइक से कालपी की ओर जा रहे था। जैसे ही बाइक कालपी के नेशनल हाईवे स्थित मोती नगर के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे पिता-पुत्र घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया।
वहां चिकित्सक ने राजाबाबू को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। परिजनों ने बताया कि किशोर तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से मां मालती सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल नागेंद्र पाठक का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें