फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। गोहन थाने से 30 मीटर की दूरी पर एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान मालवीय नगर निवासी अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही गोहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार देते हुए पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है। पुलिस ने ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें