फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गोवंश की टक्कर से घायल बाइक सवार किसान की मौत

Sun, 20 Oct 2024 04:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गोवंश की टक्कर से घायल किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के भदरेखी गांव निवासी किसान शंभू सिंह (65) गुरुवार को गांव के ही शैलेंद्र सिंह के साथ उरई आए थे। जब वह काम निपटाकर घर लौट रहे थे, गोविंदम होटल के पास बाइक के सामने अचानक गोवंश आ गया और बाइक उससे टकरा गई। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से शंभू को सिर में गंभीर चोटें आई थीं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। यहां गंभीर हालत होने पर किसान को झांसी रेफर कर दिया था। परिजन शंभू को झांसी लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने ग्वालियर जाने की सलाह दी। परिजन उसे ग्वालियर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी करते थे। उनके दो पुत्र शिवकुमार व नीलू हैं। किसान की मौत से पत्नी रामदुलारी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें