फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 27 Mar 2024 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/एट। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के विरासनी गांव निवासी टिंकू उर्फ उपेंद्र सिंह (30) सोमवार की रात त्योहार के चलते बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक गांव के पास पहुंची तभी किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे पिता सुखसिंह ने बताया कि वह उरई में किराये पर मकान लेकर पत्नी व दो बच्चों के साथ रहकर एक रेस्टोरेंट में काम करता था। त्योहार को लेकर घर आ रहा था। तभी हादसा हो गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें