फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 11 Sep 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते बाइक से अपने घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के सरीला थाना क्षेत्र के रिगौरा गांव निवासी रामआसरे का 26 वर्षीय पुत्र देवेंद्र राजपूत सोमवार को किसी काम से उरई आया था। जब वह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे होते हुए लौट रहा था। तभी डकोर कोतवाली क्षेत्र के प्वाइंट नंबर 172 व 175 के बीच अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें