फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। एट थाना क्षेत्र में कार की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

झांसी के टहरौली थाना क्षेत्र के गांव मवई निवासी ओम प्रकाश (32) कोंच में एक भवन निर्माण में मजदूरी करने का काम करता है। बृहस्पतिवार की देर रात पत्नी भारती (28) और चाचा ओम प्रकाश (35) को बाइक से लेकर कोंच जा रहा था। झांसी-कानपुर हाईवे पर एट थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास उसकी बाइक में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में ओम प्रकाश का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया और उसके चाचा के सिर में चोट आने से स्थिति गंभीर हो गई। पत्नी भारती को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे सिर पर गंभीर चोटें आईं थीं। दोनों युवकों की हालत गंभीर होने पर झांसी हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने टोल प्लाजा और रोड के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से दुर्घटना की पड़ताल की, जिसमें कार को देखा गया है। उसके मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
एट थाना प्रभारी संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कार का पता लगाया जा रहा है। दोनों घायलों का झांसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी को साथ रखने की तमन्ना अधूरी रह गई

-अच्छा काम मिल गया है। भारती को साथ में रखूंगा। चाचा को भी वहीं काम दिला दूंगा...। यह बात कहकर ओम प्रकाश खुशी-खुशी गांव से कोंच के लिए चला था, लेकिन रास्ते में ही उसके साथ हुए इस हादसे ने मातम दे दिया। परिवार के ही सदस्य बबलू ने बताया कि ओम प्रकाश बहुत मेहनती है। काम की तलाश में था। कोंच में एक निर्माण कार्य में उसे काम मिल गया। गांव में उसने चाचा को भी वहीं काम दिलाने की बात कही। कहा कि पत्नी भारती को साथ में रखेगा, जिससे ज्यादा काम कर सके और भोजन आदि की दिक्कत न हो। उसके दो बेटे हैं। भारती की मौत से बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें