फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एक्सप्रेसवे पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड से होकर घर जा रहे युवक की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के औरेखी निवासी चंद्रभान (40) किसी काम से बुधवार को माधौगढ़ गया था। रात में वापस लौटते समय वह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर जब बाइक लेकर पहुंचा तो किमी संख्या 206 मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर कंटीले तारों में उलझ गई। वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
सुबह जब कुछ लोग वहां से निकले तो उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ रामसिंह, कोतवाल विमलेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस को मृतक का ऊनी कैप तारों में उलझा मिला। साथ ही वहां पड़े बोल्डरों के पास क्षतिग्रस्त बाइक मिली। पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही भाई बृजमोहन समेत गांव के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जैसे ही चंद्रभान की मौत ही सूचना पत्नी को मिली तो पत्नी शोभा देवी रो-रोकर बेहाल हो गई। बता दें कि मृतक के तीन पुत्रियां चांदनी (17), दीपक (12), मेघा (5) गुड़िया (2 माह) हैं। सीओ रामसिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें