फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, चालक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। दोस्त के साथ जा रहे बाइक सवार की कोंच मार्ग पर उदोतपुरा के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के रवा निवासी मनीष पटेल (35) अपने दोस्त धनौरा निवासी कृष्णकांत (24) के साथ गुरुवार को जालौन आए थे। देर शाम वह जालौन से अपने घर लौट रहे थे। तभी कोंच मार्ग पर उदोतपुरा के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां से डॉक्टर ने चालक मनीष को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कृष्णकांत को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसकी मौत से पत्नी रीनू सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें