फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइक रेलिंग से टकराई, एक की मौत, एक घायल

Mon, 08 Apr 2024 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। हैदराबाद से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे होकर बाइक से अपने घर बरेली जा रहे युवकों की बाइक रेलिंग से टकरा गई। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए घायल को अस्पताल भिजवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बरेली निवासी युवक मुजफ्फर (28) व अकबर (32) हैदराबाद में रहकर काम धंधा करते थे। ईद के पर्व को देखते हुए वह दोनों हैदराबाद से बाइक से अपने घर बरेली जा रहे थे। रविवार को जब उनकी बाइक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किमी संख्या 208 सहाव मोड़ के पास पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर साइड रेलिंग से टकरा गई।
हादसे में अकबर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मुजफ्फर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां उसकी हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। राहगीरों का कहना है कि बाइक चला रहे युवक को शायद नींद आ गई थी। जिसके चलते बाइक रेलिंग से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कोतवाल विमलेश कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें