फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइक पुलिया से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शादी समारोह से घर लौट रहे युवक की बाइक पुलिया से टकरा गई। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र के जुलैठी गांव निवासी चंद्रशेखर का 19 वर्षीय पुत्र रंजीत कालपी कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर में आयोजित गुलाब सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने बाइक से अपने चाचा मंगल सिंह के साथ आया था। कार्यक्रम के बाद चाचा ने रुकने की इच्छा जताई तो रंजीत अकेले ही बाइक लेकर गांव के लिए निकल पड़ा। कालपी कोतवाली क्षेत्र के बरदौली के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हेलमेट न होने से रंजीत की मौत हो गई। ताऊ जय सिंह का कहना है कि रंजीत दो भाइयों में बड़ा था। मौत से मां सरोज सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल कामता प्रसाद ने कहा कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें