फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइक में आग लगा तमंचे से की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। किसान ने गांव के ही ग्रामीण का हार्वेस्टर अपने खेत से नहीं निकलने दिया। इससे नाराज ग्रामीण ने अपने साथियों के साथ गुरुवार रात किसान के घर के बाहर गाली गलौज करते हुए बाइक में आग लगा दी। इसका विरोध होने पर ग्रामीण ने तमंचे से फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के सुनेहटा गांव निवासी हरिओम ने गांव के ही दीना का अपने खेत से गुरुवार को हार्वेस्टर नहीं निकलने दिया। आरोप है कि इसी बात से नाराज दीना ने अपने पुत्र शेरू, दीपक और चचेरे भतीजे के साथ रात को आकर उसके घर के सामने खड़ी बाइक में आग लगा दी, जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए तमंचे से फायरिंग कर दी। उसके दरवाजे फाड़ दिए गए। हरिओम ने बताया कि जब आरोपियों ने फायरिंग कर दी तो वह पूरे परिवार के साथ घर के अंदर छिप गए। इससे उनकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की है। अकबरपुर इटौरा चौकी प्रभारी का कहना है कि मारपीट की घटना हुई है। फायरिंग की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें