उरई। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा सात ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा का संचालन किया जाएगा। इस यात्रा में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इस भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का स्टापेज उरई स्टेशन पर भी होगा। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। यात्रा की बुकिंग लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती हैे। (संवाद)