फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की हत्या में सात आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। घर की निर्माणाधीन दीवार को लेकर हुए विवाद में भाई की ईंट मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेरा निवासी दौलतराम बेलदार (35) सोमवार की सुबह घर की निर्माणाधीन दीवार पर पानी लगा रहा था। तभी पड़ोस में रह रहे भाई तुलसीराम से विवाद हो गया था। जिस पर तुलसीराम पक्ष के लोगों ने दौलत, उसकी पत्नी संतोषी, पुत्र व पुत्री के साथ मारपीट कर दी थी। ईंट सिर पर लगने से दौलतराम की मौत हो गई थी। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया था।
पत्नी संतोषी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने उमरारखेरा निवासी हीरा सहित सात लोगों के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट, गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर सातों लोगों को पकड़ लिया है। शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि पुलिस ने सातवें आरोपी हीरा को मोहल्ले के पास से ही सोमवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें