फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आवास के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे लाभार्थी, सोमवार तक का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दो माह से 12 लाभार्थियों को आवासों में कब्जा नहीं मिल पा रहा है। सात दिसंबर को कब्जा दिलाने के आदेश भी हुआ था।
विज्ञापन

लाभार्थी दिनभर अफसरों के ऑफिस के चक्कर काटते रहे। इसके बावजूद उनको आवास नहीं मिल पाया। फिलहाल अधिकारी लगातार कब्जे दिलाने के लिए कागजी कार्रवाई कर रहे हैं। दोनों एडीएम ने पालिका से रिपोर्ट मांगकर सर्वे कराया है।

चार अक्तूबर को 20 लोगों को कोंच रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में प्रशासन ने आवास आवंटित किए थे। दो माह बाद भी कब्जा लाभार्थियों को नहीं मिल सका। जबकि 15 दिन के अंदर कब्जा दिलाने की बात आदेश में थी। अवैध कब्जा किए हुए लोग कॉलोनी में आवास छोड़ना नहीं चाहते हैं। प्रशासन उनको खाली नहीं करवा पा रहा है। इस मुद्दे को लेकर अमर उजाला ने 23 नंवबर को खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद एडीएम संजय कुमार ने संज्ञान लेते हुए। पालिका से जवाब मांगा था। पालिका ने बताया था कि मौके पर पुलिस नहीं पहुंचने से लोग कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को कब्जा दिलाने के लिए जो टीम जानी थी वो नहीं पहुंची। फिलहाल एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव के आदेश के बाद कर अधीक्षक गणेश प्रसाद व सफाई निरीक्षक ओम प्रकाश चौधरी ने कांशीराम कॉलोनी पहुंचकर अवैध रुप से कब्जा किए लोगों की लिस्ट तैयार की। सर्वे में 17 लोगों की लिस्ट बनाई गई है। जिसको शुक्रवार को एडीएम को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, आवास की उम्मीद में लाभार्थी दिनभर पालिका और कॉलोनी के चक्कर लगाते रहे। दोपहर बाद लाभार्थी कैलाश, मंजू, सोनी, आसिया, खैरुननिशा अपने परिवार के संग कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर एडीएम संजय कुमार ने आश्वासन दिया। सोमवार तक उनका कब्जा दिलाया जाएगा। लाभार्थियों का कहना है कि कई बार आदेश बन चुके हैं। उसके बाद भी उनको कब्जा नहीं मिल पा रहा है। कोई किराए के घर में तो कोई फुटपाथ पर जीवन यापन कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें