फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दातून तोड़ रहे भाजपा नेता पर मधुमक्खियों का हमला

Tue, 11 Mar 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। नीम के पेड़ से दातून तोड़ रहे भाजपा के नगर मंत्री पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। परिजनों ने उन्हें नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालवीय निवासी प्रदीप वर्मा (46) भाजपा के नगर मंत्री हैं। सोमवार की सुबह वह मॉर्निंग वॉक करने गए थे। लौटते समय कैलिया रोड पर फूलबाग के पास लगे नीम के पेड़ से अपने लिए दातुन तोड़ रहे थे, तभी पेड़ पर बैठी मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। नेता जी अपनी जान बनाने के लिए पास में भरे पानी में कूद गए। वह 20 मिनट तक पानी में घुसे रहे, लेकिन फिर भी मधुमक्खियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। नेता जी चिल्लाते हुए घर पहुंचे जहां मोहल्लेवालों ने धुंआ दिया तब कहीं मधुमख्खियों ने पीछा छोड़ा। लेकिन तब तक सैकड़ो मधुमक्खियों ने डंक मार दिए थे। परिजनों ने उन्हें कस्बे के नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें