फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: मधुमक्खियों का हमला, 15 लोग घायल

Tue, 14 Feb 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के बागी गांव में आम के बाग में मटर भूनते समय धुआं देख भड़कीं मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। जख्मी 15 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

गांव निवासी अनुपम व निखिल ने बताया कि रविवार की शाम वह कुछ लोगों के साथ आम के बाग में मटर भून रहे थे। पेड़ पर मधुमक्खी के छत्ते के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। इसी बीच धुआं छत्ते तक पहुंच गया और मधुमक्खियों ने हमलाकर दिया। शोर मचाते हुए भागने लगे। तभी ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बचाया। मधुमक्खियों के हमले में बागी गांव के अनुपम, निखिल, आशीष, राजा निगम, सुकेश, शिवा, सुमित, अंकित, आकाश, रमन, चमन, असित, अमित, हर्षित और रामशरण समेत 15 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें