फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बैरकपुर एक्सप्रेस निरस्त, छपरा मेल के फेरों में कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रेलवे ने कोहरे की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

झांसी से कोलकाता जाने वाली बैरकपुर को 25 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है। जबकि छपरा मेल के फेरों में कटौती की गई है। इससे दो महीनों तक यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
कोहरे के दौरान ट्रेनों की लेटलतीफी रोकने के लिए ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है और कुछ ट्रेनें निरस्त की गई हैं। रेल प्रशासन ने झांसी कानपुर रेलमार्ग से गुजरने वाली झांसी से कोलकाता जाने वाली साप्ताहिक प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरकपुर एक्सप्रेस को एक दिसंबर से अप और डाउन में 25 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया है। इसके अलावा ग्वालियर से बरौनी और बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल के फेरों में कटौती की गई है।
विज्ञापन

ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल का सोमवार और गुरुवार को संचालन नहीं किया जाएगा। वहीं, बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल का मंगलवार और शुक्रवार को संचालन नहीं होगा।
इसके चलते यह ट्रेन बुधवार और शनिवार को उरई नहीं आएगी। छपरा मेल चार दिसंबर से 27 फरवरी तक निर्धारित दिनों में संचालित नहीं होगी। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल झांसी-कानपुर रेलमार्ग की दो ट्रेनें कोहरे की आशंका के चलते प्रभावित हुई हैं। कोहरे की स्थिति को देखते हुए अन्य ट्रेनों के निरस्तीकरण और संचालन का निर्णय लिया जाएगा।



उरई। भोपाल मंडल के चोका और बरखेड़ा स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन डालने और मेंटीनेंस के काम के चलते 44 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसमें झांसी-कानपुर रेलमार्ग से गुजरने वाली सात जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं। इसमें मुंबई से गोरखपुर और गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 11079-80 को नौ दिसंबर तक निरस्त किया गया है। गोरखपुर से पुणे और पुणे से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन आठ व नौ दिसंबर को निरस्त रहेगी। हैदराबाद से गोरखपुर और गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस एक से 10 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। गोरखपुर से महबूबनगर और महबूबनगर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन 2, 4, 9 व 11 दिसंबर को निरस्त रहेगी।
पनवेल गोरखपुर अप और डाउन में 7, 8 व 9 निरस्त रहेगी। इसी तरह लखनऊ चेन्नई और सूबेदारगंज से सिकंदराबाद एक्सप्रेस को नौ दिसंबर तक निरस्त किया गया है। पीआरओ का कहना है कि ट्रैक मेंटीनेंस के कारण इन ट्रेनों को इस रूट पर निरस्त किया गया है। काम पूरा होने पर ट्रेनें बहाल कर दी जाएगी। सहालग के दौरान ट्रेनों के निरस्तीकरण के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन



उरई। गोरखपुर से पनवेल जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ के कारण जगह को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि यात्रियों में मारपीट के बाद बेल्टें भी चलने लगीं। एस-10 कोच में विवाद की सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर भाग गए। इसी तरह लखनऊ से झांसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में महिला ने शिकायत की कुछ यात्री उसे आरक्षित सीट पर नहीं बैठने दे रहे हैं। इस पर एसओ जीआरपी अवधेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और महिला को सीट दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें