आटा। इंडियन बैंक अकबरपुर इटौरा में खाते की केवाईसी कराने आए एक ग्राहक को बैंक मैनेजर ने गालियां दीं। गालियां देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ग्राहक को बैंक में लूट के आरोप में फंसाने की धमकी दी जा रही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
ग्राम कुआं खेड़ा निवासी अंकित कुमार ने बताया वह वह 19 जुलाई को अपनी मां और चाची के साथ बैंक में केवाईसी के लिए गया था। बैंक में नेटवर्क की समस्या बताकर उसे लौटा दिया। 29 जुलाई को वह फिर बैंक गया। उसने रुपये निकालने के लिए फार्म भरा तो कैशियर ने रुपये निकालने से इनकार कर दिया।
कहा कि खाते की केवाईसी कराओ। इस पर विवाद हो गया। तभी बैंक मैनेजर संजय पोरवाल वहां आए और गाली-गलौज करने लगे। उसी समय किसी ने वीडियो बना लिया। बैंक मैनेजर संजय पोरवाल ने बताया कि एक ग्राहक से दो माह पहले केवाईसी कराने को लेकर कर्मचारी का विवाद हुआ था। उन्होंने किसी को गालियां नहीं दी हैं। (संवाद)