उरई। त्योहारों पर लोगों को सुरक्षित आहार उपलब्ध कराने के लिए एट नगर पंचायत में सुरक्षित आहार, स्वस्थ जीवन का आधार विषय पर स्ट्रीट फूड वेंडरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। खाद्य विभाग के अभिहित अधिकारी डॉ. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया उरई में गौरी ट्रेडिंग कंपनी से खाद्य पदार्थ केला, माधौगढ़ तहसील के रामपुरा में हरीश कुमार के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ हल्दी पाउडर व नमकीन का नमूना लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल यादव, सुनील कुमार, महेश प्रसाद, अनिल कुमार शंखवार रहे। (संवाद)