हसनगंज। मूसेपुर गांव में तीसरी मंजिल पर ग्रिल लगाते समय अचानक छज्जा गिर गया। हादसे में मिस्त्री, मकान मालिक और दो श्रमिक घायल हो गए। सभी को सीएचसी से लखनऊ किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के मूसेपुर गांव निवासी संदीप यादव अपने मकान की तीसरे मंजिल पर 15 दिन पहले छज्जा बनवाया था। उसी के नीचे बल्लियां लगी हुई थी। शुक्रवार सुबह गांव के ही मिस्त्री पप्पू, श्रमिक कुलदीप, शिवकुमार काम कर रहे थे। पास में मकान मालिक संदीप यादव भी खड़े हुए थे। रेलिंग लगाने के दौरान छज्जा भरभराकर गिर गया। घटना में मिस्त्री, दो श्रमिक सहित मकान मालिक को चोटें आईं। सभी को सीएचसी लाया गया। घायलों की हालत गंभीर देख लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
सीएचसी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि चार लोग घायल हो गए थे। सभी को रेफर कर दिया गया।