फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घुमड़ आए बदरा, हल्की बारिश, तेज हवाएं चलीं

Sun, 19 Mar 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/मुहम्मदाबाद। दो दिन से आसमान में छाए बादल, तेज हवा और शनिवार को सुबह हुई हल्की बारिश ने किसानों को डरा दिया है। खेतों में इन दिनों मटर, सरसों, चने की फसल कटी पड़ी है। गेहूं की फसल भी पक गई है। सुबह हुई बूंदा-बांदी और तेज हवा चलने से गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है।
विज्ञापन

डकोर क्षेत्र के मुहम्मदाबाद, कुसमिलिया, ऐरी, रमपुरा, टिमरो, चिल्ली खेतिहर इलाकों में बूंदाबांदी और हवाएं चलने से खेतों में कटी पड़ी दलहनी फसलों के करपे तितर-बितर होकर नम हो गए हैं। खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल भी बिछ गई है। किसान श्याम सुन्दर, आकाश यादव, लखन राजपूत, चरन सिंह, राज गुप्ता का कहना है जुताई, बुआई, खाद, बीज, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, कटाई में भारी भरकम लागत लगा रखी है।

मौसम का मिजाज मंसूबों पर पानी फेर रहा है। कुठौंद क्षेत्र के किसान किसान नकुल सेंगर, छेदा लाल यादव, महेश, रामबरन पाल ने बताया कि शनिवार सुबह से ही बादलों को देखकर मन चिंतित हो रहा है। अब यदि तेज बारिश हुई तो फसलों को काफी नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन

बदली और हवाओं के चलने से दो दिन में तापमान 30 डिग्री के नीचे आ गया है। हालांकि 17 मार्च के मुकाबले तापमान 18 मार्च को दो डिग्री बढ़ा। 17 मार्च को तापमान 27 था और 18 मार्च को तापमान 29 रहा। इससे पहले मौसम में गर्माहट बनी हुई थी। 15 मार्च को तापमान 35 डिग्री पहुंच गया था। मार्च महीने में अधिकतर दिनों में तापमान 30 डिग्री के ऊपर ही रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें